Skin Diseases (Hindi) (HB)
Bhutya, R.K.
₹1665 ₹1850 (10% off)
त्वचा के रोगों की चिकित्सा करना वर्तमान में एक चुनौती बना हुआ है। सामान्य जन का अनियंत्रित, असमय, बिना गुण दोष जाने भोजन करना, विरोधी आहार द्रव्यों का एक साथ सेवन करना, खानपान की गलत आदतें, निद्रा का असमय सेवन, आधुनिक औषधों के अतिरिक्त दुष्प्रभाव आदि के कारण त्वचा रोगों का प्रसरण व प्रभाव बढता ही जा रहा है। इनकी चिकित्सा करना भी दुष्कर होता जा रहा है। इसके अतिरिक्त त्वचा रोगों का विभेदक निदान भी एक अत्यन्त दुष्कर कार्य है। रंगीन चित्रों के बिना इसको समझना बहुत कठिन होता है।
प्रस्तुत पुस्तक में रोगो का वैज्ञानिक वर्गीकरण, प्राथमिक विकारांे की परिभाषा, क्षेत्रीय सापेक्ष निदान, रोगी परिक्षण व इतिवृत्त लेना, विभिन्न कारणों से उत्पन्न चर्म रोगों का विस्तृत वर्णन, उनकी आयुर्वेदिक एवं आधुनिक चिकित्सा, विभिन्न पुस्तको मे वर्णित चर्म रोग मे प्रयुक्त औषधों का संग्रह व घटको का विवेचन, चर्म रोगों के रंगीन चित्र, अंग्रेजी हिन्दी शब्दकोश, हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश, रोगो की अंग्रेजी एवं हिन्दी सूची दी गई है।
आशा है कि प्रस्तुत पुस्तक आयुर्वेद चिकित्सकों एवं आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों, डाॅक्टर्स, मेडिकल प्रेक्टिसनर्स एवं मेडिकल व आयुर्वेदिक विज्ञान में रुचि रखने वाले सामान्य व्यक्तियों के लिये भी सहायक सिद्ध होगी।